अमेठी
आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 16जिलों के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
पूजा वर्मा को अमेठी में मिली महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 16जिलों में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव की ओर से जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। पूजा वर्मा को अमेठी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विद्या वर्मा अयोध्या, शोभा सिंह कौशाम्बी, पुष्प लता गाजियाबाद,मंजू देवी गोंडा ,सन्नो मौर्य चित्रकूट और नीतू कनौजिया प्रयागराज की आम आदमी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाई गई हैं।
माया गौतम को फतेहपुर, ज्योति विश्व कर्मा को बहराइच, अफसाना बानो को बाराबंकी,निर्मल शर्मा को मथुरा और मीरा देवी को मिर्जापुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
रानी कुमारी को मैनपुरी,प्राची गुप्ता को संभल , दुर्गा देवी को सोनभद्र और प्रिया को श्रावस्ती जिले का महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

