गोड्डा
पथरगामा में एकता महिला क्लस्टर सहकारी समिति का वार्षिक बैठक आहुत,
वित्तीय योजना और नेतृत्व में बदलाव पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा, गोड्डा। प्रखंड स्थित एकता महिला क्लस्टर स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित किया गया। यह बैठक वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की योजना और लेखा-जोखा को लेकर बुलाई गई थी। एजीएम में समिति के विगत कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्षों के लिए कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, संकुल पदाधिकारी के बदलाव से संबंधित निर्णय भी पारित किया गया। बैठक में समिति की वित्तीय स्थिति, आय-व्यय का विवरण और भविष्य की रणनीति पर पारदर्शिता के साथ विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण सभा में संकुल से जुड़ी सभी छह पंचायतों में पडुवा, रानीपुर, महेशलिट्टी, घाटकुरावा, सोनारचक एवं लखनपहाड़ी से महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदी, ग्राम संगठन की प्रतिनिधियाँ तथा सामुदायिक समन्वयक उपस्थित रही।
बैठक का उद्देश्य संस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी तथा दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कारगर बनाना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।




