गोड्डा

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में  जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने योजनाओं की भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में डीएमएफटी निधि के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, समाज कल्याण विभाग एवं अधोसंरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी योजनाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित हों ताकि जिले के आमजन को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने  कहा कि योजनाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कि योजनाओं के मूल उद्देश्य की पूर्ति हो सके और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत ऐसे संवेदकों की सूची तैयार की जाए, जिनके द्वारा आवंटित कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। साथ ही उनकी अद्यतन स्थिति का परीक्षण करते हुए कार्य में शिथिलता बरतने वाले एवं अनियमितता करने वाले संवेदकों पर नियमसम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा आम जनता तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी के टीम लीड अनिक कुमार सिंह, डीएमएफटी के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रणव कुमार, डीएमएफटी के सिविल इंजीनियर अब्दुल्लाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button