गोड्डा
शंकरपुर में आयुष पद्धति से हुआ मुफ्त इलाज, मांसपेशी एवं स्नायु रोगियों को मिला लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। मेहरमा प्रखंड के शंकरपुर काली स्थान में आयुष पद्धति द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्यतः ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकारों जैसे गठिया, जोड़ का दर्द, स्नायु कंपन, मांसपेशी खिंचाव, गर्दन एवं पीठ दर्द आदि का मुफ्त इलाज किया गया। जिला मुख्यालय से पहुंचे आयुष चिकित्सक डॉ. विजय अमृतानन एवं डॉ. रूपा कुमारी ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक परामर्श और जीवनशैली संबंधी निर्देश भी दिए। शिविर का प्रचार-प्रसार ऑटो रिक्शा के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में किया गया था, जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण जांच कराने पहुंचे। यह शिविर राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित किया गया। अवसर पर पंचायत की मुखिया कविता देवी, प्रधान धनंजय प्रसाद सिन्हा, रमेश प्रसाद सिन्हा, कांग्रेस नेता नयन कुमार, भाजपा नेता शैलेंद्र सुमन, ललन राम, विभाष कुमार सिन्हा, प्रभास कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, विभूति राम, सुमन कुमार, चंदन, विक्की, घोल्टन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


