अमरोहा
अमरोहा में बीजेपी सांसद का बयान
संभल में घट रही हिंदू आबादी पर चिंता जताई, दो बच्चों के कानून की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के चेतन चौहान स्टेडियम में खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने हिंदू जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक भी मौजूद रहे।
दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग की
सांसद तंवर ने कहा कि संभल में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल संभल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में हिंदू जनसंख्या कम होती जा रही है। उन्होंने इस स्थिति से निपटने के लिए दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग की।सांसद ने जोर देकर कहा कि सभी समुदायों की जनसंख्या बराबर होनी चाहिए। कार्यक्रम माली खेड़ा गांव स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां अमरोहा के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने भी खेल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को संबोधित किया।



