गोड्डा

मुखिया के द्वारा आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों के बीच किया गया मुफ्त साइकिल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा, गोड्डा :  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुलाराम भुस्का पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पंचायत की मुखिया मौसम देवी ने मुफ्त साइकिल वितरण किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की सलाह दी। ज्ञात हो कि कल्याण विभाग से विद्यालय को 34 साइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जिसे वितरित किया गया। इसके पूर्व मुखिया ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संयोजिका एवं उपसंयोजिका से मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया। उपस्थित शिक्षकों को वर्ग के साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों के तय पोशाक में विद्यालय आने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुखिया श्रीमती मौसम ने सख्त ताकीद की, कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र मुर्मू, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय साह के अलावा पूर्व मुखिया पवन मिश्रा एवं अन्य ग्रामीण अभिभावक भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button