गोड्डा

मेहरमा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू अपग्रेड हाई स्कूल मेहरमा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वाजितपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा, लकड़मारा बांध सिंचाई परियोजना का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा सर्वप्रथम प्लस टू अपग्रेड हाई स्कूल मेहरमा का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान उन्होंने ई – विद्यावाहिनी पोर्टल में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच, स्कूली -छात्राओं को साइकिल वितरण योजना से लाभान्वित करने, एमडीएम की स्थिति, स्प्लिट सिलेबस, गुरुजी एप की वस्तु स्थिति से अवगत होकर शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर संबंधित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहरमा का निरीक्षण कर उपस्थित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ओपीडी, प्रसव कक्ष, जननी सुरक्षा का लाभ, डॉक्टर कक्ष, जांच घर, स्वास्थ्य उपकरणों की स्थिति, दवा की उपलब्धता, दवा स्टॉक की जांच, आईसीयू वार्ड, एमटीसी उपचार केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र भवन परिसर की साफ – सफाई, डॉक्टर आवास परिसर की जांच कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। दौरान उपायुक्त के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वाजितपुर मेहरमा में अलग-अलग कक्षा के अलावा साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, गर्ल्स हॉस्टल, पुस्तकालय की जांच की गई। साथ ही साथ उपलब्ध संसाधनों के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया। उपायुक्त के द्वारा अलग-अलग कक्षाओं में अध्यनरत छात्राओं से विषयगत प्रश्न पूछ कर उनके योग्यता की जांच की गई। दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के संस्कृत, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास विषय के शिक्षकों का उनके विषय के किसी एक टॉपिक को पढ़ाने का निर्देश दिया  एवं  उनके शिक्षण विधि एवं उनके योग्यता की जांच की गई। उपायुक्त  के द्वारा शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु निर्देशित किया गया ताकि बच्चों में सर्वांगीण विकास लाई जा सके एवं वे नवीनतम शिक्षण विधि को अपनाकर अपने मुकाम को हासिल कर सके। उपायुक्त के द्वारा छात्राओं को ग्रुप में अध्ययन तथा लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु प्रेरित किया गया। ताकि बच्चे हर फील्ड में अपना करियर बना सकें। उपायुक्त ने 10वीं और 12वीं कक्षा के अलावा निम्नतम वर्ग की छात्राओं को भी प्रयोगशाला में शामिल किए जाने को लेकर शिक्षकों को निर्देश दिया। ताकि छोटे वर्ग के बच्चों को प्रयोगशाला में रखी वस्तुओं का जानकारी प्राप्त हो सके।
लकड़मारा बांध सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एप्रोच रोड एवं तालाब को पर्यटन स्थल में बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा, अंचलाधिकारी, मेहरमा, डीएमएफटी के टीम, कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन, प्लस टू हाई स्कूल मेहरमा के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button