लातेहार
पैदल जा रहे किसान को मोटरसाइकिल सवार ने मारा टक्कर, मौत
A farmer walking on foot was hit by a motorcyclist and died

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार( झां०खं०), एकीकृत प्रखंड बालूमाथ के कसमार ग्राम में गुरुवार की रात्रि जगदीश उराँव 55 वर्ष पिता बाकु उराँव ग्राम कसमार थाना हेरहन्न को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से धक्का मार दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में जगदीश उराँव को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार द्वारा जचौपरन्त मृत घोषित कर दिया। परीजनो ने बताया कि जगदीश उरांव फुलसु ग्राम से जरूरत का सामग्री खरीद कर पैदल अपनेघर कसमार घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने धक्का मार दिया।



