नोएडाशिक्षा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में खेलों का जलवा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार अंजनी झा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर इनोवेटिव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आयोजन को विशेष बना दिया। इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मूत्युंजय पांडेय भी अपने छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. पांडेय के संबोधन से हुई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन खेलकूद की आदत डालने और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। प्रतियोगिताओं में सबसे पहले 100 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें धावकों ने अपनी गति और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद छात्राओं के लिए पारंपरिक खो-खो प्रतियोगिता हुई। लड़कियों ने बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा का परिचय देकर यह साबित किया कि खेल में वे किसी से कम नहीं हैं। वहीं छात्रों के बीच हुए वॉलीबॉल मैच ने पूरे मैदान का माहौल जीवंत और रोमांचक बना दिया। खिलाड़ियों ने जीत के लिए जी जान लगा दी और दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “एक घंटा खेल के मैदान में” का नारा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा दी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button