ललितपुर
स्टे वाली जमीन पर लकड़ी रखकर अवैध कब्जे का प्रयास
मना करने पर मारपीट कर धमकाया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। घटवार में हुये विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीडि़त पक्ष की ओर से लीलादेवी पत्नी हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे वह अपने परिवार के साथ वेदी निर्माण कार्य में थी, उसके पति खाना खाने आये हुये थे। तभी पिसनारी निवासी सुरेश कुशवाहा पुत्र रूपलाल, घटवार निवासी जानकी प्रसाद, लक्ष्मन, हरकिशन पुत्रगण हजारीलाल, रामदेवी पत्नी लक्ष्मन, लाड़कुंवर पत्नी जानकी, जगतदेवी पत्नी हरकिशन व राजीव पुत्र हरकिशन एकराय होकर आये और स्टे वाली जमीन पर लकड़ी रखकर अवैध कब्जा करने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने उसके पति हरप्रसाद से गालियां देते हुये मारपीट कर दी। आरोप है कि कुल्हाड़ी, सरिया, डण्डे और बल्लियों से मारपीट कर दी। चीखपुकार होने परवह अपने बड़े जेठ जयराम कुशवाहा, पुत्र हेमन्त भागकर पहुंचे, तो उक्त लोगों ने सभी पर हमला करते हुये जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191 (2), 352, 115 (2) व 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।



