धनबाद

राम कनाली कोलियरी में शुक्रवार को बिदाई सह- सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Farewell cum felicitation ceremony was organized at Ram Kanali Colliery on Friday

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। रामकनाली कोलियरी 2 सीम प्रांगण शुक्रवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन माइनिंग इंचार्ज ललन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में की गई,कार्यक्रमों का संचालन राजेश सिंह ने किया। इसी महीना 31तारीख को इलेक्ट्रीकल सुपरवाइजर भुवन गोप का सेवानिवृत्त पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस अवसर पर भुवन गोप के पत्नी और पूरा परिवार समारोह में शामिल हुए। सर्वप्रथम अधिकारी एवं सह कर्मियों ने बुके देकर सम्मानित किया और माल्यार्पण कर उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी गई। प्रबंधक बिष्णु कुमार एवं अधिक्षण अभियंता सुमित अभिषेक ने भुवन गोप को सभी के तरफ से शाॅल ओढ़ाया तथा सभी ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा,बिमलेश चौबे,हरेंद्र सिंह,राजेश मंडल, राघवेन्द्र पांडे,सत्येन्द्र सिंह, सरोज उपाध्याय, राजु सिंह, गोवर्धन महतो,सुनील कुमार, केडी प्रसाद,अमृत महतो, सिमांचल,संजय कुमार, मनोज चौहान,दिलीप रवानी, शंभू मांझी,मुन्ना भुइंया,परेश चावड़ा,योगेन्द्र प्रसाद, गोवर्धन बाउरी,भागीरथ दास,पूरन महतो,राजकुमार पासी,प्रिंस शर्मा, भागीरथ महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा, पी. उपाधाय, नागेन्द्र प्रसाद, ओमकार सिंह,सतीश विद्यार्थी,गौरव दुबे,सत्येन्द्र दुबे,पिंटू विश्वकर्मा, मंगल मांझी,कुसुम देवी,बसंती देवी,पोबिया देवी सहित दर्जनों मजदूर ने समारोह को सम्बोधित कर अपने प्रिय नेता साथी को भावपूर्ण विदाई दी। अंत में पूर्व प्रबंधक डोमेन साहु साहब आयें और धन्यवाद ज्ञापन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button