राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में हुआ आईटी व आईटीईएस के व्याख्यान का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ समग्र शिक्षा द्वारा संचालित केंद्र पुरोनिधानित रिवाइज्ड व्यावसायिक शिक्षा योजनअंर्तगत कार्यदायी संस्था आईसेक्ट द्वारा विद्यालय में आईटी व आईटीईएस में नामांकित कक्षा 9,10 , 11 की छात्रlओं को विषय विशेषज्ञ पुष्पा यादव द्वारा व्याख्यान दिया गया इस व्याख्यान के समय प्रशिक्षक श्रीनाथ शुक्ल प्रधानाचार्या डॉ. फूलकली गुप्ता, प्रीति, रेनू बाला उपस्थित रही विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होती है। आईटी में छात्राओं का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल होगा। व्याख्यान कर रही विषय विशेषज्ञ ने कहा कि कंप्यूटर रोजगार की अपार संभावनाओ का सुलभ साधन है। प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं से पढ़ाये गए कोर्स से प्रश्न करने के लिए प्रेरित किया छात्राओं ने समुचित उत्तर प्राप्त कर संतोष व्यक्त कर व्याख्यान को सराहा।
राजकीय वालिका इ. कॉलेज सोनारी कला में ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड में नामांकित कक्षा 9 एवं 10 कि छात्रlओं को अतिथि विषय विशेषज्ञ सुनीता पाण्डेय द्वारा अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया इस व्याख्यान के समय ब्यूटी एंड वैलनेस प्रशिक्षिका प्रगति मिश्रा प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह एवं अध्यापिका मृदुला एवं भानुमति यादव आदि लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह के प्रोग्राम से छात्राओं के मनोबल में उत्साह बढ़ता है व्याख्यान कर रही सरिता ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण साधन है, तथा हेयर केयर और थ्रेडिंग एवं ट्रेडिंग फेशियल मेकअप के बारे में बताया । ब्यूटी एंड वैलनेस प्रशिक्षिका द्वारा छात्राओं से पढ़ाये गए कोर्स जानकारी लेने को प्रेरित किया छात्राओं ने समुचित उत्तर प्राप्त कर संतोष जाहिर किया।


