Uncategorized
ई रिक्शा समेत 8 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की सिग्नेचर सिटी पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक ई-रिक्शा सहित 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र सीताराम निवासी मीरपुर और मोहित उर्फ साधु पुत्र मुद्रिका निवासी राम पार्क एक्सटेंशन के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें कबूल कीं।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक पर पहले से ही 5 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें 3 वाहन चोरी और 2 लूट के मामले शामिल हैं। वहीं मोहित के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वाहन चोरी, डकैती, डकैती का प्रयास और मारपीट शामिल है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।



