बाराबंकी

चकबंदी लेखपालों की समस्याओं पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। दारुल शफा लखनऊ में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मा० प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव जी व प्रदेश महासचिव ओमनारायण सिंह जी व प्रांतीय कोषाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष बाराबंकी रवि पाण्डेय जी व कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश राव जी व आये हुए जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में चकबंदी लेखपालों की समस्या पर चर्चा हुई । तत्पश्चात विभिन्न विषयों जैसे चकबंदी विभाग को स्थाई करने, गृह जनपद में तैनाती,  चकबंदी कर्मियों की मूल भूत सुविधाएं ,मानक कारगुजारी में संशोधन आदि  का ज्ञापन, बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा जी लखनऊ मध्य उत्तर प्रदेश को दिया गया  । मा०विधायक जी ने आश्वासन दिया है कि वह सभी समस्याओं को विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से रखेंगे। वह हर सम्भव प्रयास करेंगे कि चकबंदी कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button