
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर रविवार को बारीखाफ ग्राम के समीप दो मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनछ यादव 60 वर्ष पिता स्व०लक्ष्मण यादव ग्राम बारीखाफ थाना बालूमाथ निवासी बालूमाथ बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था । इसी दौरान बारीखाफ ग्राम के समीप बारियातू से बालूमाथ की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया ।जिसमें अनछ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया ।



