
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। रविवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने दुर्गापुर रोड अमेठी में अपना जन संपर्क कार्यालय शुरु किया। इस कार्यालय से क्षेत्र की जनता से सीधा जनसंपर्क व संवाद रहेगा। लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा।
भाजपा नेता और क्षेत्र के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
वहीं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने कहा कि जन मानस को हो रही समस्याओं को देखते हुए जन संपर्क कार्यालय की स्थापना की गयी है। पिंटू ने एक सवाल के जबाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा पूरी दुनिया में लहरा रहा है। भारत सर झुका कर नहीं- सर उठा कर बात करता है। नये भारत की ताकत को पूरा विश्व आपरेशन सिंदूर के दौरान देख चुका है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार सभी के हितों का ध्यान रखती है और बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है पिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम में देश के लिए जरूर एक संदेश होता।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि, यह जन संपर्क कार्यालय अमेठी के लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा ऐसा मुझे भरोसा है। एक सवाल के जबाब में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मां मां होती है वह किसी की भी मां हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी को लेकर जो टिप्पणी बिहार में की गयी वह बहुत ही निंदनीय है। बिहार और देश के लोगों को इससे बहुत पीड़ा पहुंची है, बिहार के चुनाव में मतदाता गाली का जबाब अपने मताधिकार के ताकत से जरूर देंगे।
जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर कहां की प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को हमेशा आगे बढ़ने का संदेश दिया हैं, सभी क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, आगे चलने का मार्ग दिखाया हैं। इस बार उन्होंने खेल जगत के लोगों से युवाओं से बात की, प्रधानमंत्री को युवाओं की चिंता हमेशा रहती है, हम सबके लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। बिना किसी भेदभाव के, बिना बिचौलियों के समाज के आखिरी व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
इस मौके पर भाजपा नेता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

