बरेली
जिलाधिकारी ने तहसील आंवला स्थित लीलौर झील के सौन्दर्यकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
दीपावली से पूर्व बच्चो के लिए टाय ट्रेन, चिन्ड्रन पार्क, तथा गेस्ट हाउस आदि का कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज तहसील आंवला में स्थित लीलौर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने कि दिशा में हो रहें कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गए दीपावली से पूर्व सड़क के किनारे इण्टर लाकिंग, नन्हे मुन्हे बच्चो के लिए 5 बोगी वाली टाय ट्रेन, चिन्ड्रन पार्क, टिकट विंडो तथा गेस्ट हाउस आदि बना कर तैयार कर लिया जाये जिससे लोग त्यौहार कि छुट्टीयो में इन सभी सुविधाओं का आनंद उठा सकें। बाहर से आये हुए लोग यहाँ बनाई गयी हट में ठहर भी सकें।
इसके साथ ही सुरक्षा कि दृष्टि से भी सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गए जैसे – गोताखोरो व लाईफ जैकेट आदि की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए। झील के किनारे ऐसे पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिये गए जो दिखने में आकर्षक हों।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।



