मेरठ
इस्कॉन द्वारा आयोजित किया गया भव्य राधाअष्टमी महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद इस्कॉन हरे कृष्ण मंदिर शास्त्री नगर द्वारा राधा गोविन्द मंडप में राधाष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने भगवान् के सूंदर रूप के दर्शन किये, यह विशिष्ट दिन भगवान् कृष्ण की अन्तरंगा शक्ति श्रीमती राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस्कॉन वेस्ट यूपी के जोनल सुपरवाइजर सुन्दर गोपाल प्रभुजी ने सुन्दर कीर्तन व् श्रीमती राधा रानी की कथा सुनाई जिससे सभी श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए , भगवान् का सुन्दर फूल बंगला सजाया गया , श्री राधा कृष्ण का सुन्दर अभिषेक किया गया व् घंटों तक सभी श्रद्धालु मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र के कीर्तन पर मिल कर नाचते रहे।
शाम से ही सभी के लिए इस्कॉन मंदिर द्वारा खिचड़ी व् लस्सी का भंडारा किया गया और भगवान् की महा आरती के पश्चात सभी भक्तों के लिए स्वादिष्ट कृष्ण प्रसाद की व्यवस्था भी की गयी थी।



