गोड्डा

हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

683 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हनवारा थाना पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप (रजि. सं. BR10GA-4204) की तलाशी ली गई, जिसमें से 683 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। वाहन को जब्त कर चालक मनीष कुमार (निवासी: इस्माईलपुर, भागलपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।हनवारा थाना कांड संख्या 42/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम, सअनि विजय कुमार राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button