सिंगरौली

जिले में जीएसटी और EOW की टीम ने व्यापारियों के 6 ठिकानों पर मारा छापा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। मंगलवार को जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और जीएसटी रीवा की संयुक्त टीम ने छ: स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और जीएसटी की अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है। टीम ने कॉलेज मोड़ सहित जिले के कई इलाकों में कोल ट्रांसपोर्टर्स और फर्मों के दफ्तरों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक मिलते ही कई संचालक अपने-अपने कार्यालयों से भाग खड़े हुए। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी में जीएसटी और EOW की संयुक्त टीम ने सिंगरौली ट्रेडर्स के 6 प्रतिष्ठानों और एक कर सलाहकार के यहां छापेमारी की। इस कार्रवाई में सतना, रीवा और सिंगरौली की टीमों के 22 सदस्य शामिल हैं। सिंगरौली ट्रेडर्स के संचालक हैं। उनके नौगढ़ इलाके में सीमेंट-सरिया की फर्म, आटा मिल प्लांट और किसान सहायता केंद्र के नाम से खाद-बीज का कारोबार है।टीम ने उनके कर सलाहकार अनिल कुमार शाह के यहां भी छापेमारी की। अनिल कुमार शाह सिंगरौली ट्रेडर्स का सारा जीएसटी और टैक्स से जुड़ा काम देखते थे। EOW की टीम की मौजूदगी से वित्तीय गड़बड़ी की संभावना भी जताई जा रही है। टीम ने कर सलाहकार के यहां से कागजात जब्त किए हैं।ख़बर लिखे जाने तक यही जानकारी मिली सकी। माना जा रहा है कि शाम तक टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button