झुंझुनू
आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा आयोजित किया गया राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में आदर्श समाज के प्रणेता, स्वाधीनता सेनानी व गाँधीवादी समाजसेवी श्री बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में होटल रानी बाग सूरजगढ़ में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ऐतिहासिक सम्मान समारोह के अध्यक्ष गाँधीवादी नेता सवाई सिंह व मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष तेज तर्रार नेता अर्चना शर्मा और विशिष्ट अतिथि वर्तमान अंकुर प्रकाशन के संपादक निर्मेश त्यागी वत्स, साहित्यिक संपादक सुनीता सोनू, पवन कुमार सैनी, संपत बारूपाला, शिक्षाविद् व साहित्यकार चंद्रमणि मणिका, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमन चौधरी, पार्वती देवी, योगाचार्य राजकुमार भास्कर, विजय मील, वीरेंद्र क्यामसरिया, मनोहर लाल मोरदिया, बलवीर भूकर, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, पूजा शर्मा, बाबूलाल निर्मल आदि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के नेतृत्व में मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। ऐतिहासिक व अद्वितीय राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में देश के विभिन्न प्रांतो से कवि, लेखक, पर्यावरण प्रेमी, रक्तदाता, खिलाड़ी, शिक्षाविद् व बुद्धिजीवी, कलाकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना शर्मा, समारोह के अध्यक्ष सवाई सिंह, आयोजक धर्मपाल गाँधी, योगाचार्य राजकुमार भास्कर आदि ने सभा को संबोधित किया। गोल्ड मेडलिस्ट योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया के नेतृत्व में आकाश योग केंद्र के बच्चों ने योग कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। अलका बोयल ने हरियाणवी गीत पर और जागृति शर्मा ने राजस्थानी गीत पर बहुत सुंदर नृत्य किया। कार्यक्रम में तकरीबन 132 प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2025 से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले और योग कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में दिल्ली से पूजा भारद्वाज, चंद्रमणि ‘मणिका’, संतोष कुमारी संप्रीति, वंदना चौधरी, सरिता गुप्ता, ईशा भारद्वाज, ज्योति जुल्का ‘राम’, आदि महिला साहित्यकारों ने भाग लिया। नोएडा से एडवोकेट सुंदरी डोगर, आभा कुमारी व डॉ. रविंद्र कुमार, मेरठ से रोहित कुमार, दिल्ली से समाजसेवी सुमन देवी और गुरुग्राम से शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. श्रीमती प्रवीण शर्मा ने भाग लिया। बिहार से डॉ. सरोज कुमार गुप्ता व डॉ. शेता शरण, बज्जू बीकानेर से संग्राम सिंह सोढ़ा, जयपुर से तेज सिंह राठौड़, हेमलता कांसोटिया, शीतल सैन, गौरव लाड़ना, कमल चन्द कलोसिया, मूलचंद शर्मा आदि अन्य लोगों ने भाग लिया। बारां से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल निर्मल सहित कई रक्तदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बूंदी से रक्तवीर राजेश खोईवाल, अलवर से फूलचंद वर्मा, विराट नगर से बनवारी लाल मेहरड़ा, चूरू से पंचायत समिति सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील कुमार झारिया अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। झुंझुनूं जिले कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों सहित शेखावाटी क्षेत्र की कई महान विभूतियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल निर्मल, डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, हेमलता कांसोटिया, चंद्रमणि चौधरी, युवा व ऊर्जावान कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, रमाकांत सोनी नवलगढ़ और राजेश खोईवाल बूंदी सहित कई साथियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति चांदकौर, मुकेश दीवाच, जगदेव सिंह खरड़िया, लोटिया सरपंच महावीर सिंघल, रघुवीर सिंह भाटिया, पार्वती देवी, डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, इन्द्र सिंह शिल्ला, डॉ. अजब सिंह, दरिया सिंह गोठवाल, प्रताप सिंह तंवर, राजपाल सिंह फौगाट, शिवदान सिंह भालोठिया, उप-सरपंच राकेश कुमार मनीठिया, सुरेंद्र सिंह ख्यालिया नवलगढ़, वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, होशियार सिंह गांधी, राम सिंह, राजेंद्र कुमार गांधी, चमेली, भतेरी, मनी देवी, सुनील गांधी, सुशील वर्मा, बृजेश, सरिता, संजू, सुनील कठानिया, कृष्ण कुमार रांगेरा, विनोद सोनी काजड़ा, अनिल जांगिड़, विकास कुमार, सतीश कुमार, रवि कुमार, दरिया सिंह डीके, दिनेश खाटीवाल, अशोक कुमावत, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार शिल्ला, दरिया सिंह धायल, दरिया सिंह बरवड़, रामदेव सिंह पूनियां, सुदेश खरड़िया, विशाल कुमार, वंदना, होशियार सिंह भोमपुरा, हितेश शिल्ला, संपादक अंजू गाँधी, निकिता चौधरी, अलका बोयल, मंजीता राव, मीनाक्षी सैनी, संतोष चौधरी, चंद्रकला चौधरी, रितु गढ़वाल, रेणु कस्वां, नरेंद्र बहलान रामपुरा, ममता गर्वा, कमला प्रजापति, नेहा सैनी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल जांगिड़ ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



