कानपुर
वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता ने परिवार के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन धूम-धाम से किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : गणेश महोत्सव के सातवें दिन मंगलवार को शहरभर में श्रद्धा और उत्साह का संगम दिखा। कैंट स्थित मैस्कर घाट पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से हुआ। भक्तों ने पूरे परिवार संग पहुंचकर गणपति बप्पा को विदा किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज,आतिशबाज़ी और ‘गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन स्थल पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।



