अमरोहा
जीजा के घर पहुंची साली, साथ रहने की जिद
घर वाले उत्तराखंड से समझाकर अमरोहा लाए, दोबारा चली गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अजीब मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने जीजा के साथ रहने का फैसला किया है। दो वर्ष पूर्व युवती की बहन का विवाह काशीपुर के एक युवक से हुआ था।विवाह के एक साल बाद जीजा और साली के बीच प्रेम संबंध हो गए। छह दिन पहले साली अपना घर छोड़कर काशीपुर में जीजा के घर चली गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे काशीपुर गए और युवती को वापस घर ले आए।
पुलिस को नहीं दी गई सूचना
युवती ने जीजा का साथ छोड़ने से मना कर दिया। वह दोबारा घर से निकलकर जीजा के पास पहुंच गई। युवती का कहना है कि अब दोनों बहनें एक साथ रहेंगी। जीजा ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। परिवार के सदस्य दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पारिवारिक मामला होने के कारण अभी तक पुलिस को सूचित नहीं किया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।


