अमरोहा

सपा के नए नगर अध्यक्ष का स्वागत:अमरोहा में विधायक कमाल अख्तर ने खालिक अंसारी को सौंपी जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा कि विधान सभा हसनपुर में समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष खालिक अंसारी का औपचारिक परिचय कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काँठ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर उपस्थित रहे।विधायक कमाल अख्तर ने खालिक अंसारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह चुनावों में वोट की चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों और आम आदमी को निराश किया है।नवनियुक्त अध्यक्ष खालिक अंसारी ने विधायक कमाल अख्तर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी से काम करेंगे। साथ ही नगर की जनता की समस्याओं को हल करने पर ध्यान देंगे।कार्यक्रम में फारूख प्रधान, अकील प्रधान, अफलातून चौधरी, चंद्रपाल सैनी, आरिफ अख्तर, यूसुफ कुरैशी समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button