Uncategorized
बेहटा नहर ओवरफ्लो: वार्ड 41 की कॉलोनियों में जलभराव, पार्षद ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड 41 में बेहटा हाजिपुर नहर के ओवरफ्लो होने से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद अंकुश जैन मिंकू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।गुलाब वाटिका की गली नंबर 10 और नहर साइट की 14 नंबर गली में पानी इतना बढ़ गया कि कुछ घरों में भी प्रवेश कर गया। सतीश कुमार, पाल और बाबू का परिवार जलभराव से परेशान नजर आए।पार्षद ने तुरंत सफाई कर्मचारियों को लगाकर जल निकासी का रास्ता तैयार करवाया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश रुकने के बाद ही पानी को गलियों से बाहर निकाला जा सका। नहर में जमा कचरा और कीचड़ इस समस्या को और बढ़ा रहे थे।स्थिति की गंभीरता के बावजूद कुछ लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन पार्षद और उनकी टीम—रवि चौधरी, अंकित जैन, राकेश जैन, हर्षित और आलोक जैन—ने तत्परता दिखाते हुए कालोनी में राहत कार्य सुनिश्चित किया। स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस सक्रिय कार्रवाई की सराहना की



