
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : बड़े भाई ने सोते समय बहन की गला काटकर हत्या कर दी। गेहूं बेचने से रोकने पर गड़ासे से गला काट दिया। घटना को तड़के सुबह अंजाम दिया गया, जब घर के सभी लोग सो रहे थे। घटना की सूचना पर एएसपी और सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरकपुर की है। मरने वाली युवती की नवरात्रि में गोदभराई और नवंबर में शादी होनी थी। युवक कोई काम नहीं करता था और नशे के लिए घर का सामान बेचता रहता था, इसी बात का मां और बहन विरोध करते थे। घटना के 5 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अब पूरा मामला पढ़िए…
आरकपुर निवासी अनीता देवी अपने बेटों और बेटी के साथ रह रही थीं। पति हरि सिंह की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। चार बेटों में बड़ा बेटा शैलेंद्र और जितेंद्र पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। गांव में मां और दो बेटे भूपेंद्र और पुष्पेंद्र के अलावा रेखा (22) रहते थे।15 साल पहले हुई थी पिता की मौत बड़े भाई भूपेंद्र ने बताया कि पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब सब लोग सो रहे थे। तभी पुष्पेंद्र ने घर से गेहूं चोरी करने की कोशिश की। इस पर मां की नींद खुल गई। मां ने उसे रोका तो वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच रेखा जग गई और उसने बीच-बचाव की कोशिश की। गुस्साया पुष्पेंद्र कमरे में रखा गड़ासा उठा लाया और रेखा की गर्दन पर गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। सभी लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। घटना के बाद भाई भाग गया। बहन की चीख सुनकर मैं भी जाग गया। इसके बाद पुलिस और गांव वालों को मामले की जानकारी दी गई।घर का सामान बेचता रहता था वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी आवारा किस्म का था। गांव वालों से भी ज्यादा मतलब नहीं रखता था। अपना खर्च चलाने के लिए वह घर का समान बेच देता था। कल भी वह गेहूं बेचने जा रहा था, जिसे उसकी मां और बहन ने रोका था। उस टाइम तो युवक शांत हो गया, लेकिन आज सुबह उसने अपनी बहन की हत्या कर दी।नवरात्र में होनी थी गोदभराई रेखा MA पास थी और घर पर भी सारी जिम्मेदारी देखती थी। नवम्बर माह में उसकी शादी होनी थी, जबकि नवरात्र के दिनों में गोद भराई का कार्यक्रम था। वही घर में पशुओं की देखभाल करती थी, जिससे खर्च चलता था। पुष्पेंद्र कुछ काम नहीं करता था, इसके अलावा सामान भी बेचता रहता था। इसी को लेकर कल दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।घटना के बाद एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी शक्ति सिंह, रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। वहीं, घटना स्थल को सील कर दिया। वहीं, सुबह करीब साढ़े दस बजे भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गांव से सात किमी दूर शहर के जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया और थाने ले गई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आज सुबह रजबपुर पुलिस को हत्या की सूचना मिली। तुरंत मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। यहां पता चला कि मृतका का भाई पुष्पेंद्र घर से गेहूं चोरी कर बेचने ले जा रहा था। उसकी मां ने उसे रोका तो उसने मां पर हमला करने की कोशिश की। बीच में बहन आई और उसने रोकने की कोशिश की तो पास में पड़े गड़ासे से उसने रेखा के गले पर प्रहार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को पास के खेतों से गिरफ्तार किया गया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



