
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद: हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस कारण जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। बचाव टीमें, जिसमें NDRF और PAC को क्षेत्र में तैनात किया गया हैं। प्रशासन सोशल मीडिया और लाउडस्पीकर के माध्यम से मंदिरों, मस्जिदों और बाजारों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की चेतावनी दे रहा है।गाजियाबाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र में 12 आश्रय स्थल तैयार किए हैं, जिनमें स्कूल और पंडाल शामिल हैं बाढ से प्रभावित परिवारों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के शीघ्र निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक वॉटरप्रूफ बैग में रखे। बाढ़ से प्रभावित जिन किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन ने हानि का आकलन कर मुआवजे का प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
