गोड्डा

असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों में आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के खिरौधी गांव में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अप्रैल महीने में स्थापित यह प्रतिमा गांव में सामाजिक एकता और समानता का प्रतीक मानी जाती थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने किसी नुकीले हथियार से प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया, जिससे अंबेडकर जी की प्रतिमा का एक हाथ और उंगली टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे समाज में फूट डालने और माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button