मुरादाबाद
विल्सोनिया स्कॉलर्स होम में सम्पन्न हुई गोल्डन जुबली आठवीं चैंपियनशिप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। विल्सोनिया स्कॉलर्स होम में गुरुवार को तीन दिवसीय गोल्डन जुबली आठवीं चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्कॉलर्स होम तीसरे स्थान पर
छात्राओं की टीमों में के.सी.एम पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद द्वितीय और विल्सोनिया स्कॉलर्स होम, मुरादाबाद तृतीय स्थान पर रही। वहीं छात्रों की श्रेणी में आर.सी.एम अकैडमी, ठाकुरद्वारा ने पहला स्थान हासिल किया। सर संस्कृति, बिलासपुर द्वितीय तथा राजेंद्र अकैडमी तृतीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर विल्सोनिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर डॉ. आशीष संतराम एवं प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम ने सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर गर्ल्स एंड बॉयज कॉलेज की प्रधानाचार्या संगीता रेविस और चीफ ऑफिशियल फिरोज खान भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में टी.एम.यू. यूनिवर्सिटी से विनीत मिश्रा, अक्षय कुमार, अभिषेक कुमार, निर्दोष यादव, अमित उपाध्याय और आयुष कुमार ओझा शामिल रहे। खेल संचालन का दायित्व विद्यालय के पीटीआई मोहम्मद उवैस, अतुल कुमार, सपना कश्यप और परशुराम ने निभाया।
प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम ने निर्णायक मंडल, रेफरी टीम तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी सीजन-9 में और अधिक उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।



