मथुरा

चेतावनी के बाद भी यमुना के नजदीक जा रहे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। विश्राम घाट मंदिर परिसर जलमग्न हो गया है। घाटों पर पानी भर जाने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। खतरे से बचाव के लिए नगर आयुक्त जगप्रवेश ने चेतावनी वाले बोर्ड और रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग करवा दी है, ताकि कोई यमुना किनारे न जाए। बावजूद भी लोग चेतावनी वाले बोर्ड को पार करके घाट तक पहुंच रहे हैं। यमुना का रौद्र रूप देखकर बाढ़ की आशंका पर चर्चा कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से विश्राम घाट पानी में डूब गया है। इधर, मंदिर परिसर में पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। वे यमुना के पानी में घुसकर पूजा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग से सटे श्याम घाट, बंगाली घाट और विश्राम घाट पर रात में और अधिक पानी बढ़ने की आशंका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button