मुरादाबाद
पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 3 लाख 52 हजार रुपये नकद बरामद किया
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ताश की गड्डियां और फड़ पर रखा गया 3 लाख 52 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप गुप्ता निवासी छीपीवाला, टिल्लू, सूर्य प्रकाश, सलमान, रोहताश, सौऱभ दिवाकर, सचिन टांक, अब्दुल हसन, मसरार उर्फ फहीम और रोहित, सभी निवासी थाना पाकबड़ा क्षेत्र, के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मझोला में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



