गोड्डा

सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर आयोग की सख्ती

गोड्डा: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), गोड्डा के उपायुक्त और एसपी से तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
आयोग ने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर राजनीति भी गर्माई हुई है, वहीं अब आयोग की सख्ती के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
यह खबर लोगों की निगाह में बनी हुई है और आने वाले दिनों में इस पर बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button