सिंगरौली
बीते शनिवार को 25000 रूपए की लूट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 30.08.25 को 25000 रूपयों की लूट करने वाले अज्ञात आरोपियो की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित करने पर अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में, न.पु.अ. विंध्यनगर पी.एस.परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम को लूट के 02 अज्ञात आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
मिली जानकारी में बताया गया दिनांक 01.09.25 को फरियादी रामविलाश शाह पिता राजलाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी अमिलिया थाना माड़ा जिला सिंगरौली द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 30.08.25 को वह सीसीटीवी कैमरा व इन्टरनेट ठीक करने आईटीआई कालेज पचौर गया था, आईटीआई कालेज से वापस लौटते समय मोटरसायकल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके जेब से पर्स निकालकर पर्स में रखे 25000 रूपए लूट कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी व तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई जो दोनों आरोपियों की पहचान गोलू उर्फ अतुल कुमार शर्मा निवासी तेलाई एवं अजय कुमार साकेत निवासी धतुरा बरवा के रूप में होने पर आरोपियों की पता तलाश कर दिनांक 03.09.25 को बैढ़न से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पैसा व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल क्र. MP66ZC3005 जप्त किया गया है एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरी.अशोक सिंह परिहार, उनि उदय करिहार, सउनि पप्पू सिंह, सउनि रजनीश उपाध्याय, प्रआर राजेश सिंह, आर. अभिमन्यु उपाध्याय, गौतम कुमार, संजू धुर्वे, टुम्मन पन्द्रे का सराहनीय योगदान रहा।



