खैरथल

जिला अकाउंटस् एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने दीपक यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : जिला अकाउंट्स एसोसिएशन खैरथल-तिजारा जिला के अध्यक्ष  पद के लिए खैरथल कोषागार में कार्यरत सहायक लेखाधिकारी दीपक यादव का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी,लोकेश यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया  लेकिन बाद में संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देते हुए दो नामांकन कर्ता ने अपना नामांकन दीपक यादव के पक्ष मे नाम वापिस ले लिया इसके बाद चुनाव अधिकारी कमी लाल यादव ने अध्यक्षा पर दीपक यादव के निर्वाचन की घोषणा की

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सहायक लेखाधिकारी राधेश्याम, सहायक लेखाधिकारी मनोज गुप्ता तथा जूनियर अकाउंटेंट सत्येंद्र यादव,राधेश्याम सैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर दीपक यादव का स्वागत किया और संगठन की एकजुटता को सराहा।

दीपक यादव ने अध्यक्ष चुने जाने पर सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के हितों की रक्षा और साथियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, संवाद और सहयोग की भावना के साथ कार्यकारिणी को आगे बढ़ाया जाएगा।

लोकेश यादव ने भी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना ही सभी का ध्येय होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक यादव के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी बेहतर कार्य करेगी और सदस्यों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button