ललितपुर

अवैध खनन का परिवहन कर रहा डम्फर पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। जिले में अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन व पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद भी अवैध खनन और परिचालन किया जा रहा है। इस प्रकार के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही जारी है। इसी के तहत अवैध खनन का परिवहन कर रहे डम्फर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ललितपुर-सागर हाई-वे 24 पर ग्राम भैंसाई के पास वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान एक डम्फर संख्या  यू.पी.92 ए.टी.1501 बिना वैध प्रपत्र के मिला, जिस पर महकमें द्वारा ऑनलाइन चालान कर तेरई फाटक चौकी में पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। डम्फर चालक को तेरई फाटक अभिषेक यादव बताया। अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button