ललितपुर

पाचौनी व देवरान में दबंगों का आतंक

पीडि़त परिवारों को गांव में जान से मारने की दी जा रही धमकियां

पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंच कर मांगी सुरक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। ग्रामीण अंचलों में दबंगों के लगातार बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ शुक्रवार को पीडि़त परिवारों के साथ ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया है। शुक्रवार को आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण नारेबाजी करते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ग्राम पाचौनी व देवरान में दबंगों द्वारा महिलाओं, पुरुषों से मारपीट व बुजुर्गों को जान से मारने की धमकी दिये जाने और सही धाराओं में मामला दर्ज न होने पर कड़ा आक्रोश जताया। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मामलों की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।
समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के नेतृत्व व स्वामी ब्रह्मानन्द यूथ बिग्रेड ने जिलाध्यक्ष देवसिंह राजपूत ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन भेजा है। बताया कि ग्राम पाचौनी में बीती 1 सितम्बर को गांव के संदीप उर्फ बड़े राजा पुत्र सुरेन्द्र राजा ने दुकान में घुसकर गालियां देते हुये जान से मारने की नीयत से सिर में गंभीर चोट मार दी, जिससे छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रकरण में गंभीर चोट होने के बावजूद भी पुलिस ने मामूली धाराओं में सूचना दर्ज किया है, जिससे उक्त लोगों के हौंसले बुलंद हैं और उक्त लोग पीडि़त परिवार को गांव में आने-जाने पर भी रोक लगाये हुये हैं। इतना ही नहीं अब राजीनामा करने के लिए अनुचित दबाव बनाते हुये धमका रहे हैं। उन्होंने तत्काल संदीप उर्फ बड़े राजा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। शिकायत देते समय जिलाध्यक्ष देवसिंह राजपूत, मुकेश सिंह लोधी एड., रमेश, सतेन्द्र प्रताप लोधी, कल्यान सिंह, काशीराम, हरीकिशन, गजेन्द्र सिंह, चंद्रकांत, राव रविन्द्र सिंह, संजय, गोपाल, पहाड़ सिंह, नरेन्द्र सिंह राजपूत, राहुल सिंह लोधी, फूलचंद्र, अजय रमेशरा, अजय सिंह के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर थाना बार के ग्राम देवरान निवासी गुडडी पत्नी आनंद लोधी ने भी शिकायत एसपी को भेजते हुये बताया कि उसके पति व बेटे साहिल और उस पर जानलेवा हमला होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी। जिस पर पुलिस ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन कार्यवाही नहीं हुयी। आरोप है कि गांव के दबंग अवैध खनन में लिप्त हैं और दबंग किस्म के लोग हैं, इसलिए उन पर कार्यवाही नहीं हो रही है। बताया कि उक्त लोगों द्वारा अब हथियार लहराते हुये पीडि़त परिवार को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक से पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाते हुये उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। शिकायत देते समय सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, मुकेश सिंह लोधी एड., देवसिंह राजपूत के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button