ललितपुर

जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों लोग शामिल हुए

सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया

जुलूस में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे गोविंदनगर से शहर इमाम हाफिज मुबीन खान ने गोविंद नगर से जुलूस की शुरुआत की। हजारों लोग रसूल की आमद मरहबा के नारे लगाते चलते रहे। गोविंदनगर से जुलूस नदीपुरा इमाम चौक पहुंचा यहीं अजीतपुरा से जुलूस पहुंचा। इमाम चौक से मऊठाना, रावरपुरा, पानी की टंकी से सीधे सदनशाह पहुंचा। सदनशाह दरगाह उर्स कमेटी मस्जिद कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इस बार जुलूस में  बाहर से मेहमान मुस्तफा गुलाम साबिर रजा इलाहाबाद, सैयद ताहिर नक्शबंदी, शहजान कानपुर जुलूस में नात ए पाक पेश की। अखाड़े में बच्चों करतब दिखाए। बच्चों के करतब देख खूब नारे लगाए। सदनशाह पर करीम नगर, नेहरूनगर का जुलुस पहुंचा। पुलिस अधीक्षक  के बंगले वाले रोड से घुसयाना, कस्साब मंडी, सदरकांटा, घंटाघर, साबरकर चौक, सरायपुरा, लक्ष्मीपुरा, आजाद चौक होते हुए वापिस नदीपुरा इमाम चौक पहुंचकर सलाम के बाद देर रात को जुलूस सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुफ्ती नौशाद जमाली, हाफिज नजरुल हसन, हाफिज जाबिर कादरी, हाफिज कारी, अब्दुल रसीद, हाफिज आदिल, हाफिज शोएल रजा, हाफिज अफजल राइन, हाफिज सादिक कुरैशी, हाफिज हारून, हाफिज नाजिर, हाफिज अनस चिश्ती, हाफिज आविद राइन, हाफिज अजहर, हाफिज आदिल जमील, असलम कुरैशी, हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, अब्दुल रहमान कल्ला, रमजान अली, मोहम्मद नसीम पत्रकार, सरफराज मेंबर, मोहम्मद रजा, अंसार कुरैशी, यामीन वारसी, अब्दुल शाकिर अलीम, हमीद मंसूरी, खुर्शीद, हैदर अली, आलम, यूसुफ खान, अब्दुल बारी, रज्जब अली शाह, मुश्ताक खान, इम्तियाज खान, मो.करीम पप्पू राईन मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। नगरपालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button