धनबाद
जश्ने ईद मिलाद त्यौहार बड़ी धूमधाम से सम्पन्न
Jashne Eid Milad festival celebrated with great pomp

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलाद का पावन त्यौहार बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह से ही मुस्लिम भाइयों ने नहाने स्नान कर नए-नए परिधान पहनकर नवाज अदा की बाद में गुहीबांध से हजारों हजार की संख्या में जुलूस निकाला गया जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कतरास के छाताबाद पहुंचे। पहुंचने के क्रम में जगह जगह में समाजसेवी एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ठंडा पानी शरबत एवं अन्य वस्तुएं लोगों को बांटे गये।



