लातेहार
पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी के घर चिपकाया इस्तेहार
Police pasted a notice at the house of a JJMP extremist

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ पुलिस ने जेजेएमपी के उग्रवादी के घर शनिवार को विधिवत इश्तेहार चिपकाया है। जेजेएमपी उग्रवादी केदार यादव (पिता राघो यादव, ग्राम महुआटांड, थाना बारियातु निवासी) के घर बालूमाथ थाना एसआई अमित कुमार ने इस्तेहार चिपकाया है। इस संबंध में एसआई अमित कुमार ने बताया कि बालूमाथ थाना कांड संख्या 203/22 147,148,149,120 बी25(1-ए)/35(1-बी)ए26,35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त इस्तेहार चिपकाया गया है । मौके पर दो गवाहों की उपस्थिति में इस्तेहार चिपकाया गया था । अगर इस्तेहार चिपपाए जाने के बावजूद भी आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी ।



