अमरोहा
5 राज्यों में RLD की एकता यात्रा
त्रिलोक त्यागी बोले- निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला में राष्ट्रीय लोकदल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और RLD के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। त्यागी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने को कहा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय अजीत सिंह के देश हित में किए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि 2027 में कोई भी दल RLD के बिना सरकार नहीं बना पाएगा। त्यागी ने स्पष्ट किया कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा पर त्यागी ने कहा कि यह बिहार चुनाव को देखते हुए एक राजनीतिक मुद्दा है। प्रधानमंत्री की माता पर की गई टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा कि किसी की भी माता के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, मनवीर चिकारा, चौधरी चंद्रपाल सिंह, अमित चौधरी और नौगावां सादात नगर पालिका अध्यक्ष पति नदीम अब्बास जैदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



