गाजियाबाद

श्री नव धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन

21 सितम्बर से शुरू होगी रामलीला, 2 अक्टूबर को होगा रावण दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी बॉर्डर। गुलाब वाटिका कॉलोनी स्थित गली नंबर 8 के सामने नहर रोड पर श्री नव धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितम्बर से होगा और समापन 3 अक्टूबर को किया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि रामलीला के दौरान  25 सितम्बर को गुलाब वाटिका कॉलोनी की विभिन्न गलियों से गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बरात निकाली जाएगी। जिसमें मनमोहक झाकियां शामिल होगी।वहीं, 2 अक्टूबर को रावण पुतला दहन एवं मेले का आयोजन होगा। मेले में झूले, खानपान और खिलौनों की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, चेयरमैन संजय अग्रवाल, सभासद अकुंश जैन मिकू, हरिओम शर्मा, महीपाल जागिड शीशपाल सिंह, इंदपाल जागिड, ठाकुर राकेश सिंह, बोबी गुर्जर, दीपक जैन, अनुज नैन और दीपक चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button