गाजियाबाद

आज कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

लोनी,गाजियाबाद : बुधवार को डिविजन प्रथम अंतर्गत बलराम नगर बिजलीघर से जुड़े तिलकराम कॉलोनी और गुलाब वाटिका फीडरों की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
अधीक्षण अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए नया फीडर तैयार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत तिलकराम कॉलोनी और गुलाब वाटिका फीडर का लोड काटकर नए फीडर पर डाला जाएगा, जिससे ओवरलोड की समस्या का समाधान किया जा सके।
बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गुलाब वाटिका, राजनगर, गंगा विहार, जोहरीपुर सहित करीब सात हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखने और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा करें ताकि भविष्य में आने वाली दिक्कतों से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button