रामपुर शाहबाद

घास काटने गई युवती पैर फिसलने से कोसी नदी में गिरी डूबने से मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

रामपुर शाहबाद। पटवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबनगर क़नौबी गांव निवासी डालचंद की 15 वर्षीय किशोरी निशू दो दिन पूर्व खेत से अपनी चाची और गांव की लड़कियों के साथ घास काटने खेत पर गई थी, घास काटने के दौरान पैर फिसलने से किशोरी कोसी नदी में गिरकर बह गई। पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और लोकल गोताखोरों ने दो दिनों तक किशोरी की तलाश में रात दिन एक कर दिया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। दो दिनों से छात्रा को पानी में खोज रही एसडीआरएफ की टीम ने छात्रा के शव को बुधवार सुबह शाहबाद रामगंगा पुल के पास ढकुरिया गांव के नीचे से पानी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता ने बताया कि उनके पांच बच्चों में निशू बड़ी बेटी थी और राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button