अमरोहा

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

अमरोहा में ड्यूटी से घर लौटते समय हादसा, आरोपी चालक मौके से फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गजरौला-खाद गुर्जर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मायापुरी निवासी 22 वर्षीय आकाश की मौत हो गई। गजरौला शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी आकाश, जो रामशंकर का पुत्र था, अपनी बाइक से खाद गुर्जर मार्ग की तरफ से आ रहा था। गांव शहवाजपुर माफी के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button