गोड्डा

जिला खेल संचालन समिति की बैठक संपन्न, दिए गए दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में नया डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति, ओपन जिम निर्माण, सरकारी विद्यालयों/कॉलेज में बैडमिंटन कोर्ट बनाने, खेल गतिविधियों के विस्तार, खिलाड़ियों को मंच देने और जिले में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि खो-खो संघ के द्वारा जय नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय महागामा में डे बोर्डिंग सेंटर,  नेटबॉल संघ द्वारा नेटबॉल आवासीय केंद्र एवं डे बोर्डिंग सेंटर खोलने हेतु अनुशंसा प्राप्त हुए हैं। वही, जिले में स्वीकृत कुल चार डे बोर्डिंग सेंटर (कबड्डी बालक, बैडमिंटन बालक/बालिका एवं वॉलीबॉल बालक) में प्रशिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में उपायुक्त के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा गांधी मैदान, गोड्डा में ओपन जिम का निर्माण कराया जाना है। इस पर उपायुक्त के द्वारा गांधी मैदान में खेलने, टहलने वाले के लिए मैदान खराब ना हो इसे ध्यान में रखकर ओपन जिम निर्माण करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा  जिले के सभी खेल संघों का समय-समय पर चुनाव कराने, सभी सरकारी विद्यालय एवं कॉलेज में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण हेतु स्थल चिन्हित करने, राष्ट्रीय स्तर के तीन नए खेलों का चयन कर जिले में नए-नए खिलाड़ियों को तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, खेल संघ के प्रतिनिधि, आमंत्रित सदस्य शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button