
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आंवला क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के मामले में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी शानू अहमद के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसका साथी आरिफ दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि बदायूं निवासी महिला ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आंवला के मनौना गांव निवासी शानू अहमद ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती थी। उसने अपना नाम सनी बताया। आरोपी ने झूठ बोलकर अपनेजाल में फंसा लिया।कार में महिला से किया था दुष्कर्म पीड़ित महिला ने बताया कि वह मंगलवार को मनौना धाम घूमने आई थी। यहां शानू कार लेकर उससे मिलने आया। कार में उसका दोस्त आरिफ भी था। यह भी मनौना का रहने वाला है। शानू उसे कार में बैठाकर बिसौली मार्ग पर ले गया। महिला का आरोप है कि शानू ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसके बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ आंवला एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी सीओ आंवला ने बताया कि थाना आंवला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी कार लेकर रेवती मोड़ के पास हैं। दोनों भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस मंगलवार देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेवती मोड़ के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही शानू व आरिफ ने फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शानू के दोनों पैरों व आरिफ के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है।


