सीकर

पत्रकार समिति तहसील दांतारामगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

श्री खेड़ापति बालाजी धाम दांता में समिति के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शपथग्रहण समारोह

पत्रकार समिति दांतारामगढ़ पत्रकारों के हितों के लिए सदेव तत्पर – संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सीकर दांतारामगढ़। पत्रकार समिति तहसील दांतारामगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 8 सितम्बर को दोपहर 1:15 बजे श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर में समिति के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर के महंत श्री रमाप्रसाद महाराज रहे। समिति के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी और द्वारका प्रसाद कौशिक के सान्निध्य में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान संरक्षक मंडल में जगन्नाथ प्रसाद मर्मी , द्वारका प्रसाद कौशिक , दीपक पाराशर , सीताराम मीणा, प्रदीप सैनी, नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा तथा महामंत्री पोखर मल महरड़ा, सलाहकार में अशोक गोटेवाला, विनोद भारती बाय, राजेश धायल, तथा अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विद्याधर शर्मा , कमलेश शर्मा , महामंत्री पोखरमल महरड़ा, कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त तिवारी , संगठन मंत्री सुरेश नेमीवाल, संयुक्त मंत्री विजेंद्र दायमा कानूनी सलाहकार , विनोद धायल , प्रवक्ता अर्जुन लाल मुंडोतिया, राजेश्वर दयाल भाट, स्मारिका प्रकोष्ठ लिखा सिंह सैनी , रमेश प्रजापत सहित सदस्य राम कुमार सैन, कुंदन खाटुमरिया, सहित अन्य पदाधिकारियों का समिति के संरक्षक, सदस्यों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद मर्मी ने पत्रकारों के हितों की बात बताते हुए कहा कि सभी भाईचारे व सद्भावना के साथ रहते हुए अपना कार्य करें तथा एक दुसरे के सुख दुःख में साथ बंटाए।
समिति संरक्षक द्वारका प्रसाद कौशिक ने कहा कि सभी पत्रकारों को सहयोग की भावना तथा संगठन के साथ रहना चाहिए। समिति के संरक्षक और संरक्षक मंडल के सदस्य सीताराम मीणा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में जिम्मेदारी तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। महामंत्री पोखरमल महरड़ा, समिति संरक्षक विनोद भारती व दीपक पाराशर ने पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं तथा संगठन व न्यूज़ कवरेज को लेकर जानकारी दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों को साथ लेकर चलने व पत्रकार हितो को लेकर चर्चा की तथा सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकार समिति के पदाधिकारियों सहित सदस्य मोजुद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button