मुरादाबाद
मुरादाबाद में मतदाता सूची के सत्यापन के बाद गलत तरीके से दर्ज नामों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के सत्यापन के बाद गलत तरीके से दर्ज नामों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार तक जिले में 17 हजार पांच सौ मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन कार्य 29 सितंबर तक किया जाएगा।
941 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं
मुरादाबाद में आठ ब्लॉक में 643 ग्राम प्रधान, 39 जिला पंचायत सदस्य और 972 बीडीसी चुनने के लिए पंचायत चुनाव अगले वर्ष प्रस्तावित हैं। जिला प्रशासन मतदाता सूची की अपडेट करने में लगा हुआ है। 941 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इसमें वह नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने आदि का ऑनलाइन डाटा भी दर्ज कर रहे हैं। इसके हिसाब से बुधवार तक जिले में 17535 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। बताया जाता है कि यह ऐसे मतदाता हैं जिनका निधन हो चुका है या फिर एक व्यक्ति के नाम से डबल वोट बने हैं।



