गोड्डा

भाजपा का प्रदर्शन कार्यक्रम सुपर फ्लॉप : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने अपने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रांची के नगड़ी में रिम्स 2 के निर्माण के विरोध में और सूर्या हांसदा प्रकरण पर सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। जिसे गोड्डा जिला सहित पूरे झारखंड में आम जनता ने जिसमें खासकर आदिवासियों ने पूर्ण रूप से नकार दिया। भाजपा के इस प्रदर्शन में कहीं भी दर्जन भर से ज्यादा लोग, कार्यकर्ता और भाजपा नेता मिलाकर भी सम्मिलित नहीं हुआ। भाजपा का ऐसा दुर्दिन आएगा, ये झारखंड की जनता ने कभी सोचा भी नहीं था।  जो भाजपा चोर उचक्कों को मसीहा का दर्जा दे और रिम्स 2 जैसे संस्थान को नहीं बनने देने के लिए आंदोलन करे तो ऐसी पार्टी के साथ भला कौन जाय ? इसके घड़ियाली आंसू को आदिवासी भाइयों ने पहले ही पहचान लिया है। हां भाजपा के नेता को बेरोजगारी , महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास, किसानों, छात्रों, व्यापारियों, मजदूरों, महिलाओं के मुद्दे पर बोलने का हक तो रहा नहीं तो बेचारा भाजपा यही सब मुद्दा पर काम कर रही है। भाजपा के नेता अगर इसी तरह झूठी राजनीति पर अपना विषाद बिछाते रहेगी तो आने वाले दिनों में भगवान ही बीजेपी का भला करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button