बेतुल

बैतूल सारणी झुग्गी-झोपड़ी विस्थापन पर कांग्रेस का मोर्चा, निलय डागा देंगे ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी। नगर के वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 13 में निवासरत झुग्गी-झोपड़ी वासियों को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से गरीब परिवारों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।इसी गंभीर विषय को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा 12 सितंबर को सारनी पहुंचेंगे। वे विस्थापितों के लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कंपनी के नोटिस पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी को ज्ञापन सौंपेंगे।कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि गरीब एवं असहाय परिवारों को बिना पुनर्वास योजना के हटाना मानवीय दृष्टिकोण से अनुचित है। यदि कंपनी अपनी मनमानी पर अड़ी रहती है तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे शॉपिंग सेंटर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहित के मुद्दे को मजबूती प्रदान करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button